पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

by

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा

चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त

एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय- शिमला के तत्वावधान
में 8 से 10 जुलाई तक ज़िला मुख्यालय चंबा में तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय- शिमला द्वारा ज़िला वासियों को स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि मोबाइल पासपोर्ट वैन को चंबा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मोबाइल वैन में पासपोर्ट बनवाने के लिए वे सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध हैं जो आमतौर पर एक पासपोर्ट सेवा केंद्र में उपलब्ध रहती हैं। एक दिन में इस वैन के माध्यम से करीब 50 पासपोर्ट आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा- निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जियो टैगिंग आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए–अनिरुद्ध सिंह

मनरेगा के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6984 कार्यों के लिए विशेष सेल्फ अनुमोदित 83 करोड़ 50 लाख की राशि होगी व्यय स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए बनेंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के...
Translate »
error: Content is protected !!