पिता के हत्यारे बेटे को हत्या का दोषी पाया : जिला एंव सत्र न्यायधीश ने कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की सजा, 10,000 जुर्माना

by

किन्नौर : पिता की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर अभिषेक नेगी (24) निवासी गांव कंगोस, डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर को जिला एंव सत्र न्यायधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने 7 वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
मिंया राम (50) पुत्र गोपाल सिंह गांव कंगोस डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर बिजली बोर्ड भावानगर में बतौर टीमेट कार्यरत था और एचपीएसईबी की कालोनी के सरकारी क्वार्टर में रहता था। 10 जनवरी, 2018 को जब वह अपने क्वार्टर में मौजूद था तो उसके बेटे अभिषेक ने उसे कमरे में बंद कर डंडे व हाथों से बुरी पीटा। इससे मिंया राम को काफी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उसकी माैत हो गई।
मिंया राम की मौत के बाद भावानगर थाने मेें 302 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया गया। इस मामले की छानबीन करने के उपरांत पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। अदालत में कुल 20 गवाहों के साक्ष्य दर्ज प्रस्तुत किए गए। सभी गवाहों के बयान व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अभिषेक नेगी को हत्या का दोषी पाया गया और अदालत ने धारा 304 के तहत 7 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना, धारा 342, 323 में एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

ढडरियांवाले पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज : भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत सात दिसंबर को पटियाला के पासियाना पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

पटियाला  :  पंजाब पुलिस ने पटियाला में 2012 में एक महिला के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में  रंजीत सिंह ढडरियांवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : वन मंडल हमीरपुर की 70 बीटों में भरा जाएगा एक-एक पद

हमीरपुर 04 दिसंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!