पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम : 1 अप्रैल से एनपीएस का शेयर नहीं कटेगा

by

शिमला : प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों का एक अप्रैल से नेशनल पेंशन सिस्टम का शेयर नहीं कटेगा। गत सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की सोमवार को वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम बढ़ा दिया है। अब जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की एसओपी जारी होगी। कर्मचारियों से दोनों पेंशन में से एक को चुनने के लिए विकल्प मांगे जाएंगे।
एनपीएस में प्रतिमाह 10 प्रतिशत शेयर कर्मचारी और 14 फीसदी सरकार की ओर से दिया जाता था। सोमवार को वित्त विभाग ने सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पुरानी पेंशन बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत कटने वाले शेयर पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है। एनपीएस का पैसा केंद्र सरकार के अधीन पीएफआरडीए में जमा होता है। इस फंड के तहत हिमाचल प्रदेश के 8000 करोड़ रुपये केंद्र के पास जमा है।
सुक्खू सरकार ने इस राशि को वापस देने के लिए गत दिनों केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा था हालांकि पीएफआरडीए ने पैसा देने से इंकार कर दिया है। उधर, पुरानी पेंशन बहाली के तहत कर्मचारियों का जीपीएफ कैसे कटेगा, इसकी प्रक्रिया पर काम चला हुआ है। जल्द ही इसके नियम भी अधिसूचना के माध्यम से जारी होंगे। इसके अलावा एनपीएस या ओपीएस में से एक को चुनने के लिए कर्मचारियों से विकल्प भी मांगे जाएंगे। विकल्प मांगने वाले परफार्मा को इन दिनों तैयार किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में पुरानी पेंशन बहाली को पहली प्राथमिकता बताया था। सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी गई थी। गत दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक अप्रैल से कर्मचारी और सरकार का एनपीएस शेयर नहीं देने का फैसला लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला ग्राउंड बसाल में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों जोरो पर

ऊना 11 अप्रैल – जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख नए किसान…..किसानों- बागवानों की सुविधा के लिए खुलेंगा अनुसंधान केंद्र : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की एग्रो क्लाइमेटिक परिस्थितियों की माईक्रोस्कोपिक स्टडी संपूर्ण   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जल्द भटियात प्रवास प्रस्तावित एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी में नए उपमंडल कार्यालय को मंजूरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां निदेशक मंडल की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!