पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस खुफिया सूचना पर आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस की आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश उर्फ अशु मसीह, अंग्रेज सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी तरनतारन जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल आठ पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें तीन 9एमएम पिस्तौल और पांच .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, साथ ही संबंधित मैगजीन भी जब्त की गई हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हथियार तस्कर के लगातार संपर्क में थे। वे तरनतारन के बॉर्डर इलाके, विशेष रूप से गांव मारी कम्बो के, में हथियारों की खेप मंगवाते और आगे सप्लाई करते थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महेश उर्फ अशु मसीह और अंग्रेज सिंह पहले से भी हथियार अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में वांछित थे। उनके खिलाफ पहले भी अमृतसर के एसएसओसी थाना में मामला दर्ज है, जिसमें पहले पांच पिस्तौल की बरामदगी हो चुकी है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि इस मामले में गहन जांच जारी है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क की पिछली और अगली कड़ियों को उजागर कर पूरे गैंग को नेस्तनाबूद करना है। इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के पीछे कौन-कौन लोग हैं और ये हथियार किन-किन हाथों तक पहुंचने थे।

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कर कहा कि हम पंजाब में अवैध हथियारों और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

295-ए के तहत एफआईआर दर्ज : पंजाबी गायक गुरमान सिंह के खिलाफ

लुधियाना : पंजाबी गायक गुरमान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लुधियाना पुलिस ने दरेसी थाने में धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार गायक गुरमान सिंह पर धार्मिक...
article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा स्कूल से चोरी किए सामान सहित 2 गिरफ्तार

गढ़शंक : जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह सहित एसआई राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने 2...
article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद तिवारी ने किया दौरा : लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई: सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 18 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा है, जिससे आम जनता का...
article-image
पंजाब

30 सितंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवा कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लें : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 13 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने बताया कि जो लोग 30 सितंबर 2023 तक अपना बनता प्रापर्टी टैक्स जमा करवाएंगे सरकार की ओर से उनको चालू वित्तिय वर्ष के बनते...
Translate »
error: Content is protected !!