पुलिस ने पौने 3 करोड़ की हेरोइन बरामद : पंजाब का तस्कर अरेस्ट

by

फतेहाबाद : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोहना की CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 566 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पौने तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।

डीएसपी उमेद सिंह के निर्देशन में CIA अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकावाली क्षेत्र में करोड़ों रुपये की हेरोइन लेकर एक तस्कर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा उर्फ पवन कुमार, निवासी फरीदकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हेरोइन की सप्लाई करने आया था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करेगी और रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मोरांवाली गांव में सड़क का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 11 मई : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आज गढ़शंकर जिले के मोरांवाली गांव में विकास कार्यों को और गति मिली, जब उन्होंने गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडों : केंद्र सरकार ने AAP से BJP में आए सभी सांसदों को दी सिक्योरिटी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की खेप के साथ ऊना जिला पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 3 युवकों को किया गिरफ्तार : एक पंजाब के अमृतसर से है सबंधित

ऊना :  पुलिस ने  जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्में से 2 युवक धर्मपुर, हरोली स्थानीय और...
Translate »
error: Content is protected !!