पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

by

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसमें होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ,डीएसपी सिटी प्रेम सिंह ,एसएचओ अमन सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए |  फ्लैग मार्च क्षेत्र के अलग-अलग भागो से गुजरा | जिसमें पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल थी | इस मौके पर एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है | उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई मतदान के लिए गलत तरीके से प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाना चाहिए ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके | उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर एक अमन पसंद शहर है | जहां पर लोग शांतिपूर्ण तरीके से ही मतदान करने को प्राथमिकता देते हैं | इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो वह इस बारे में नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें क्योंकि चुनावों के दौरान कई बार असमाजिक तत्व अशांति फैलाने का भी प्रयास करते हैं | जिसको किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रहस्यमयी मंदिर : चींटियों ने बनाया था नक्शा, निसंतानों काे मिलती है संतान!

 एएम नाथ ।  करसोग :  हिमाचल के करसोग की पहाड़ियों के बीच एक रहस्यमय मंदिर है चिंदी माता मंदिर. इस मंदिर की देवी मां चंडी हैं. किस्से कहानियों और रहस्यमय से भरा ये मंदिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बृंदावन से फर्जी वीजा से कनाडा भेजने वाले दम्पत्ति को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा, 04 मार्च । फर्जी वीजा तैयार कर कनाडा भेजने के आरोपित दम्पत्ती को पंजाब पुलिस ने वृंदावन में दबिश देकर दबोचा है। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन...
article-image
पंजाब

धरने में मनाया दशहरा : मेहंदवानी धरने के 62वें दिन बीत के लोगों द्वारा

गढ़शंकर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ती बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी वाहनों/टिप्परों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
Translate »
error: Content is protected !!