पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अरुण जेटली को जन्म जयंती पर भेंट की पुष्पांजलि

by
 पूर्व मेयर खोसला ने भी परिवार के साथ यादें ताजा की
फगवाड़ा /होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :    देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने दिल्ली स्थित जेटली पार्क पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला भी थे। सोम प्रकाश ने कहा कि अरुण जेटली ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। भारत के प्रसिद्ध वकील, अर्थशास्त्री, संघ कार्यकर्ता और महान विचारक के रूप में वह सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। सोम प्रकाश ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली एवं परिवारिक सदस्यों रोहन जेटली और डॉली जेटली को बताया कि अरुण जेटली हमेशा प्रसन्नचित रहते थे और संसद में उनके साथ बहुत सारी यादें हैं, जो हमेशा दिल में ताजा रहेंगी। इस दौरान पूर्व मेयर अरुण खोसला ने भी जेटली परिवार के साथ पुरानी यादें साझा कीं और बताया कि देश और संगठन के प्रति समर्पित भावना से काम करने की प्रेरणा उन्हें अरुण जेटली से मिली। पुरानी यादों को ताजा करते हुए खोसला ने कहा कि जब भी वह फगवाड़ा से जुड़ी किसी समस्या को लेकर दिल्ली में अरुण जेटली से मिले, उन्हें कभी निराश होकर वापस नहीं लौटना पड़ा। जेटली जी ने सदैव प्रसन्न चेहरे से उनका स्वागत किया और हर संभव मदद भी की। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सेहरावत, अरुण कुमार लुधियाना, सुखवंत सिंह टिल्लू किसान मोर्चा, करण गोसाईं मीडिया प्रभारी आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रमनप्रीत ढिल्लों बीएएम खालसा कालेज का प्रधान चयनित :अकाली नेता जिंदर सिंह गिल को-ओपरेटिव सोसायटी के प्रधान चयनित

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जिंदर गिल सर्वसम्मति सहकारी समिति चाहलपुर के अध्यक्ष चुने गए और रमनप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी फतेहपुर कलां बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सर्वसम्मति से...
article-image
पंजाब

माघी के शुभ अवसर पर गन्ने के रस का लगाया लंगर

गढ़शंकर, 13 जनवरी : लोहड़ी तथा माघी के शुभ अवसर पर महेंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर तथे सहयोगियों द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया। इस वार्षिक रस के लंगर में...
article-image
पंजाब

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतगणना की तैयारियां पूरी

17 को होशियारपुर में दस ब्लॉकों पर सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना,  पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना के पुख्ता इंतज़ामः जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध होशियारपुर, 15...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के...
Translate »
error: Content is protected !!