पूर्व डीएसपी से तीन कनाल 17 मरले जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी

by

मोहाली। पंजाब पुलिस से पूर्व डीएसपी से तीन कनाल 17 मरले जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व डीएसपी से इस जमीन का सौदा किया, जबकि जमीन का असली मालिक 2011 से लापता है। प्रॉपर्टी डीलर ने असली मालिक की जगह अपने दोस्त को प्रॉपर्टी का मालिक दिखाकर पूर्व डीएसपी से जमीन का सौदा किया और रकम लेने के बाद रफूचक्कर हो गए। इस मामले की जांच स्टेट क्राइम पुलिस ने की। जांच में दोषी पाए जाने पर स्टेट क्राइम थाना पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी कश्मीरा सिंह के बयान प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण कुमार मल्होत्रा निवासी मुल्लांपुर गरीबदास खरड़ व कर्मजीत सिंह निवासी भगवंतपुर रोपड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है जो भगोड़े बताए जा रहे हैं।  शिकायतकर्ता कश्मीरा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वर्ष 1975 में वह पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वर्ष 2012 में 37 साल नौकरी कर बतौर इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुआ, लेकिन बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर उसे डीएसपी बना दिया गया। वह बाद में डीएसपी पद से रिटायर्ड हुआ। 69 साल के सीनियर सिटीजन कश्मीरा सिंह ने कहा कि वह मूलरूप से पटियाला का रहने वाला है लेकिन बेटे इशप्रीत की शादी पीजीआई में नौकरी करने वाली लड़की से होने के कारण वह मोहाली शिफ्ट हो गए। उसने पटियाला में अपनी सारी प्रॉपर्टी बेच दी। आरोपी कृष्ण कुमार मल्होत्रा की कश्मीरा सिंह से पुरानी जान पहचान थी। कश्मीरा सिंह ने कृष्ण कुमार को बताया कि उसके पास 60 लाख के करीब रकम है और वह मोहाली में प्रॉपर्टी पर निवेश करना चाहता है। कृष्ण कुमार ने गांव पलहेड़ी में 3 कनाल 17 मरले जमीन कश्मीरा सिंह को दिखाई जो उन्हें पसंद आ गई। उसने कश्मीरा सिंह को लालच दिया कि यहां सनटैक कंपनी को जमीन खरीदकर देनी है कि जिस कारण उसकी प्रॉपर्टी को काफी मुनाफा होगा। 11 अप्रैल 2022 को प्रॉपर्टी का सौदा किया और एग्रीमेंट बना लिया। कश्मीरा सिंह ने 20 लाख रुपये कैश व 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से कृष्ण कुमार मल्होत्रा को दिए। जब कश्मीरा सिंह ने जमीन की फर्द निकाली तो उसे पता चला कि कृष्ण कुमार मल्होत्रा इस जमीन का मालिक ही नहीं है। कश्मीरा सिंह को पता चला कि यह जमीन स्वर्ण सिंह की है, जो गांव पलहेड़ी का रहने वाला है। कृष्ण कुमार मल्होत्रा ने असल स्वर्ण सिंह की जगह कर्मजीत सिंह निवासी गांव चतामली को नकली स्वर्ण सिंह बनाकर उसके साथ एग्रीमेंट किया। दरअसल जमीन का असल मालिक स्वर्ण सिंह वर्ष 2011 से लापता था। कृष्ण मल्होत्रा ने कर्मजीत सिंह के साथ मिलकर उसके साथ धोखा किया और लाखों की रकम हड़प ली। न आरोपियों ने जमीन का सौदा करवाया और न ही रकम वापस की। कश्मीरा सिंह ने बताया कि कृष्ण मल्होत्रा बड़ा ठग है। इस पर अलग-अलग थानों में जाली बयाना, जाली पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर लोगों की जमीन दिखाकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं। उसके बताए अनुसार आरोपी पर 20 के करीब धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। स्टेट क्राइम पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में RTI एक्टिविस्ट और पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे केस डेमोक्रेसी पर हमला : सतीश सोनी 

गढ़शंकर ।  सच की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों पर FIR करना बहुत  निंदनीय काम है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । यह बात आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश कुमार...
article-image
पंजाब

के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी  के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों...
article-image
पंजाब

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना...
article-image
पंजाब

1711 बेटियों को आत्म रक्षा व 22 को दी जा चुकी हैं ड्राइविंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: अपनीत रियात

जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल के चलते बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सशक्त व आत्म-निर्भर हुई बेटियां होशियारपुर, 28 जनवरी: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से बेटियों...
Translate »
error: Content is protected !!