पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

by
एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर स्थित भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई है। जहां बंबर ठाकुर और कुछ युवाओं के बीच पहले बहस हुई। उसके बाद उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। आरोप है कि वहां पर कार्यालय के अंदर ही कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई। बहसबाजी के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सड़क किनारे गाड़ी में शराब पीते पकड़े गए आप के पूर्व विधायक :भाजपा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे गाड़ी में...
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर थानाकलां में देंगे टेलीमेडिसन, जल्द सुविधा होगी शुरूः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने बुढवार में 21.69 लाख रुपए से बनने वाले पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास ऊना (21 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बुढवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
Translate »
error: Content is protected !!