पेड़ से टकरा कर कैंटर चालक की मौत

by
गढ़शंकर, 14 जनवरी : गढ़शंकर-बंगा रोड पर मंगलवार सुबह सीमेंट से भरे कैंटर की सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लोगों की मदद से चालक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र भजन लाल निवासी मंगूपुर थाना बलाचौर कैंटर नंबर पीबी 32 एच 7473 में सीमेंट भरकर आनंदपुर साहिब से बंगा जा रहा था और जब वह सुबह करीब 5 बजे बंगा रोड पर मैरिज पैलेस के पास पहुंचा तो उसका कैंटर सड़क पर अनियंत्रित होकर एक सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीबीडब्लूडी फील्ड व वर्कशाप वर्कर की ईकाई गढ़शंकर की मीटिंग में पे कमिशन रिर्पोट लागू करने की मांग उठाई

गढ़शंकर: पीबीडब्लूडी फील्ड व वर्कशाप वर्कर की ईकाई गढ़शंकर की मीटिंग गढ़शंकर ईकाई के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में हुई।  जिसमें विशेष तौर पर प्रदेशिक महासचिव मखन सिंह वाहिदपूर भी शामिल हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
Translate »
error: Content is protected !!