पैट्रोल पंपों व गैस स्टेशनों के बाहर लाइन न लगाने की अपील की : जिला वासियों तक निर्विघ्न सप्लाई पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध : DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 02 जनवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही जिले के सभी 240 पैट्रोल पंपों में तेल की सप्लाई बहाल होने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पैट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष से भी इस संबंधी बात हुई है और उन्होंने भी हड़ताल खत्म होने की पुष्टि की है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के पैट्रोल पंपों के व प्राईवेट टैंकर जालंधर में पैट्रोल व डीजल भरने के लिए जाने के साथ ही मंगलवार रात तक सभी पैट्रोल पंपों में पैट्रोल व डीजल उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं न क्योंकि हड़ताल खत्म हो गई है और जिले में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पैट्रोल पंपों व गैस स्टेशनों के बाहर लाइन न लगाएं क्योंकि इस तरह लाइन लगाने से ट्रैफिक जाम होता है और लोगों को जहां आने-जाने की समस्या आती है वहीं बेवजह घबराहट भी पैदा होती है।
कोमल मित्तल ने कहा कि मंगलवार रात से पैट्रोल पंपों पर निर्विघ्न पैट्रोल व डीजल की सप्लाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला वासी संयम से काम लें और बेफ्रिक रहें क्योंकि जिला प्रशासन हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए वचनबद्ध और तैयार है। उन्होंने पैट्रोल पंप व गैस स्टेशनों के मालिकों को भी अपील की कि वे किसी तरह की स्टाकिंग न करें और सुचारु रुप से सप्लाई जारी रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 45 माडल टाऊन में 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की भी करवाई शुरुआत : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन में बने डंप को हटवा कर लोगों को दिलाई बड़ी राहत

होशियारपुर, 04 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन में भगवान श्री राम मंदिर के नजदीक 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की शुरुआत...
article-image
पंजाब

निकाय चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल समझा जा रहा : 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू

जालंधर : पंजाब में नगर नियम और नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में चुनाव होने हैं। राज्य की 39 नगर परिषदों और 27...
article-image
पंजाब

40.85 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश को जिन बुराइयों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत्त है उनमें नशा और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है...
Translate »
error: Content is protected !!