पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण

भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला

एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तृत दौरा किया तथा मार्ग बहाली के लिए किया जा रहे कार्यों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने दुर्गेठी से धरवाला की तरफ पैदल आ रहे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त चंबा ने बताया कि 4 सितंबर को लगभग 450 श्रद्धालु टैक्सीयों द्वारा भरमौर से दुर्गेठी के लिए रवाना किए गए हैं जिस की व्यवस्था एडीएम भरमौर द्वारा निशुल्क की गई है। उन्होंने बताया कि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को कलसुई से पठानकोट व नूरपुर तक भेजने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की वसों द्वारा निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं को भरमौर से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि शेष बचे लगभग 800 श्रद्धालुओं को निकालने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में सुरक्षा व सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। पैदल मार्ग में आने वाले कठिन रास्तों पर एनडीआरएफ के अलावा अन्य सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि भरमौर में बचे शेष श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकालने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए चंबा से भरमौर की तरफ लगभग 20 किलोमीटर तथा भरमौर से चंबा की तरफ लगभग 25 किलोमीटर (छोटे वाहनों के लिए) खोला जा चुका है।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, तहसीलदार दीक्षित राणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी: अग्निहोत्री

कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुकाहार तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजनाओं को लेकर भी हुई चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी। उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिए : यूनियन ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने सरकार से न्यूनतम वेतन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सहेली के घर मृत मिली 13 वर्षीय किशोरी : परिजनों का आरोप कि बेटी की सहेली के पिता ने पहले दुष्कर्म किया फिर की हत्या

जालंधर : जालंधर में  13 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना से लोगों में उबाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की सहेली के पिता ने पहले दुष्कर्म किया फिर...
Translate »
error: Content is protected !!