पोषण पखवाड़े को सफल बनाने के लिए पंचायतें अपना योगदान डालें: अमित कुमार पंचाल

by

गांवों में हर घर में पोषण वाटिका बनाने के लिए पंचायतों से अपील
पोषण पखवाड़े के तीसरे दिन विभिन्न टीमों की तरफ से पंचायतों के साथ विचार-चर्चा हुई
होशियारपुर : जि़ले में शुरू हुए पोषण पखवाड़े को पूरी तरह सफल बनाने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित कुमार पंचाल ने आज समूह पंचायतों से अपील की कि वह इस पखवाड़े में अपना योगदान डालने के साथ-साथ गांवों के हर घर में पोषण वाटिका बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने कहा कि जच्चा-बच्चा की सेहत संभाल, विकास और पौष्टिक ख़ुराक आदि को यकीनी बनाने के मकसद के साथ महिला और बाल विकास मंत्रालय की तरफ से शुरू किये गए इस पखवाड़े का संदेश घर-घर पहुंचना ज़रूरी है जोकि पंचायतों और दूसरी संस्थाओं के सहयोग के बिना बहुत मुश्किल है। उन्होंने पंचायतों और दूसरे सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को उपयुक्त ढंग से करवाने में अपनी उपयुक्त भूमिका निभाएं जिससे बच्चों में कुपोषण के ख़ात्मे को वास्तविकता में तबदील किया जा सके।
अमित कुमार पंचाल ने बताया कि जि़ला प्रोगराम अफ़सर अमरजीत सिंह भुल्लर और उनकी विभिन्न टीमों से तरफ से गांवों में आंगणवाड़ी सैंटरों में पंचायती नुमाइंदों और दूसरे गणमान्यों के साथ विचार-चर्चा करके बच्चों को कुपोषण के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को भी जि़ले के 0 से 5 साल तक उम्र के सभी बच्चों का भार/कद नापा जाएगा और उनमें से कम गंभीर कुपोषित और अति -गंभीर कुपोषित बच्चों की शिनाख़्त करके उनकी तरफ विशेष ध्यान देते हुए उन्हें सेहतमंद बनाने के लिए प्रयास किये जाएंगे। कोविड को ध्यान में रखते हुए आज आशा वर्करों की तरफ से माताओं को छोटे-छोटे ग्रुपों में बुलाकर उनके सामने बच्चों का भार और कद नापा गया और मौके पर ही बच्चों की पोषण स्थिति के बारे भी बताया गया। इस मौके माताओं को जागरूक करते हुए बच्चे को जन्म से एक घंटे के अंदर-अंदर मां का दूध देना शुरू करने की अपील की गई। आशा वर्करों की तरफ से बताया गया कि 6 महीने तक बच्चे को सिफऱ् मां का दूध ही दिया जाये और 6 महीने से तुरंत बाद 2 साल तक बच्चे को मां के दूध साथ-साथ सही मात्रा में उपयुक्त ख़ुराक दी जाये। इस मौके पर बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी होशियारपुर-2रणजीत कौर, अधिक्षक मंजू बाला आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों...
article-image
पंजाब

विलुप्त पौधों को पुनर्जीवित करने का संकल्प – प्रकृति माँ की गोद में नई जीवन की पहल*

प्रकृति माँ की गोद से लुप्त हो चुके पौधों को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरणादायक संकल्प दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से लिया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
पंजाब

खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसा हरमेश लाल लौटा भारत

होशियारपुर 19 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसे ब्लाक हाजीपुर के गाँव सीपारियाँ निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!