प्रदर्शन कर रहे अप्रेंटिसशिप लाइनमैन यूनियन के युवाओं पर पंजाब पुलिस ने किया लाठीचार्ज : महिलाओं को भी नही बक्शा

by

पटियाला :  पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन के युवाओं पर लाठीचार्ज किया। पावरकॉम के मुख्य कार्यालय के बाहर गेट बंद कर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया।

यूनियन का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। मौके पर महिलाओं तक को डंडे मारते हुए पुलिस नजर आई।

पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

बता दें कि शेरांवाला गेट के नजदीक गुरुवार को भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को लात, थप्पड़ मारे गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर बिखर गए और प्रदर्शनकारी वापिस पावरकॉम के मुख्य गेट पर चले गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी समय गहमा-गहमी रही। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पावरकॉम दफ्तर के आगे धरने पर बैठे आइटीआइ पास बेरोजगार नौजवान यूनियन से संबंधित प्रदर्शनकारियों ने दोपहर करीब दो बजे पावरकॉम के दफ्तर से लेकर शेरांवाला गेट बाजार की तरफ दफ्तर के पिछले गेट तक रोष मार्च निकाला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CAG रिपोर्ट में सनसनीखेज हो गया खुलासा … केंद्र ने दिल्ली को कितना पैसा दिया ! केजरीवाल ने उसका क्या किया ?

नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

प्रेमी संग होटल आई नाबालिग की अर्धनग्न लाश मिली :लड़की की आंखों पर थी पट्टी बंधी

अबोहर  : पंजाब के शहर अबोहर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल के कमरे में नाबालिग लड़की की अर्द्धनग्न हालत में लाश मिली है। लड़की की आंखों पर...
article-image
पंजाब

अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभि व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश

पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता व संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने टीम को जीत पर दी बधाई प्री-क्वार्टर में उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर पूल में किया टाप होशियारपुर /दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

LTSU Signs Landmark MoU with

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 31 :  Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Aspiring Leaders India Foundation (ALIF), the India Foundry for Aspire Institute, an independent nonprofit organization originally...
Translate »
error: Content is protected !!