प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यावरण कैलेंडर का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले पर्यावरण कैलेंडर का विमोचन किया।  इसके साथ ही, उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने 50 वर्षों की यात्रा में कई सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य किए हैं। नवीनतम रूप से लॉन्च किये गए स्वर्ण जयंती लोगो एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधानसभा में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, मलेंद्र राजन, हरदीप बावा, नीरज नैय्यर, एचपीपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Like

 

Comment
Send
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ में बस दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर, 1 दिसंबर : गढ़शंकर के बीत इलाके में तपस्थान श्री खुरालगड़ में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला घुमाने नाबालिग को ले गया युवक : सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक बनाए संबंध

शिमला। हिमाचल  की राजधानी शिमला  में घूमने के बहाने नाबालिग को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की मां की ओर से महिला थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंडी के 219 स्कूलों की मरम्मत के कार्य को तेज करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला मंडी में हाल ही में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के संबंध में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन...
Translate »
error: Content is protected !!