प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे।

इस पांच दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण कार्यों की समीक्षा करना, विकास कार्यक्रमों का विश्लेषण करना और स्थानीय प्रशासन व गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ संवाद स्थापित करना है।
15 जनवरी को उपरोक्त विभागों-संस्थाओं के साथ धर्मशाला में बैठक का आयोजन होगा। 16 जनवरी को धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में सुबह 11:30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होनी है। 17 जनवरी को पालमपुर में सुबह 11 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भी विभिन्न विभागों, निकायों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी।
18 जनवरी को आयोग द्वारा कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र में अनुसूचित जाति बस्तियों का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शाहपुर में विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता, विद्यार्थियों को दी पर्यावरण व तकनीकी जागरूकता की प्रेरणा

एएम नाथ।  शाहपुर, 8 जुलाई।  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राधिकरण ने निवेश एवं विस्तार के 1937 करोड़ रुपये की 27 प्रस्तावित परियोजनाओं को दी स्वीकृति :

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए उद्यमियों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह: उपायुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!