प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य – हरपाल सिंह चीमा

by

श्री चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समारोह में की शिरकत
– महान दानी लाला महिंदर राम चुम्बर स्मारक पुस्तकालय का किया उद्घाटन
गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 अगस्त :  प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में खोले गए स्कूल ऑफ एमिनेंस स्कूलों से 44 बच्चे जे.ई.ई. परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं।

यह विचार पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने श्री गुरु रविदास जी के श्री चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के संस्थापक बाबा बनता राम घेड़ा और बाबा सुमन दास जी के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने संगतों को समारोह की बधाई देते हुए समूची प्रबंधक कमेटी की इन प्रयासों के लिए प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 हजार अनुसूचित जाति परिवारों के एस.सी. कॉर्पोरेशन के कर्ज माफ करके इन दलित परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुरु घर में प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी, ताकि देश-विदेश से गुरु दर्शन के लिए आने वाली संगतों को कोई परेशानी न हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महान दानी लाला महेंद्र राम चुम्बर, निवासी मीरपुर जट्टां स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, अध्यक्ष आप एस.सी. विंग पंजाब ने कहा कि गुरु घर में पेयजल की समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार ने इसी स्थान पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च करके 1100 फीट गहरा ट्यूबवेल लगाकर संगतों को बड़ी राहत प्रदान की है और भविष्य में संगतों को कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर रछपाल राजू, निदेशक एस.सी. कॉर्पोरेशन, गुरु घर के अध्यक्ष संत सुरिंदर दास और ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल.आर.विर्दी ने जहां पंजाब के वित्त मंत्री, डिप्टी स्पीकर और संगतों का समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद किया, वहीं उन्होंने गुरु घर में संगतों को होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी द्वारा आईं प्रमुख हस्तियों और संत-महापुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गायकों और कीर्तनी जत्थों ने भी हाजिरी भरी। इस अवसर पर पंजाब भर, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में संगतों और सेवादारों ने जहां लगातार तीन दिन तक संगतों के लिए लंगर लगाया, वहीं सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संत मांगन दास मध्य प्रदेश, संत बख्शी राम जगाधरी, संत सैम प्रकाश ननहेड़ी हरियाणा, संत जीवन दास ललितपुर उत्तर प्रदेश, संत शील प्रसाद उत्तराखंड, संत दयाल बंगा, संत गिरधारी लाल, संत करम चंद बीणेवाल, मनजीत मुगोवालिया, अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर सभा महाराष्ट्र, एल.आर.विर्दी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि धर्म मिशन, राहुल बद्धन नई दिल्ली, नाजर राम मान, चेयरमैन गुरु घर, प्रिंसिपल सरूप चंद गढ़शंकर, सुरजीत सिंह खानपुरी, हरबंस सिंह इंस्पेक्टर पुलिस, नरंजन सिंह पोस्टमास्टर दुराहा, दलवीर राज, उपाध्यक्ष आदि धर्म मिशन भारत, सुखचैन सिंह काला, मनजीत मगोवालिया, सुरिंदर सिंह और राज कुमार डंगरपुर आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4161 मास्टर कैडर अध्यापक यूनियन ने तबादलों व वेतनमान को लेकर की बैठक

गढ़शंकर, 19 सितंबर : 4161 मास्टर कैडर अध्यापक यूनियन पंजाब इकाई गढ़शंकर (होशियारपुर) ने तबादलों व पंजाब वेतनमान बहाली की मांग को लेकर 28 सितंबर को दिड़बा में किए जाने वाले रोष प्रदर्शन को...
article-image
पंजाब

NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को किया जब्त : चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित पन्नू के आवास और अमृतसर में उनके पैतृक गांव खानकोट में पन्नू की संपत्ति के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चंडीगढ़ और अमृतसर में नामित खालिस्तानी आतंकवादियों गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 15...
article-image
पंजाब

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8.378 किलो हेरोइन व 2 लाख रुपये के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और नशा...
article-image
पंजाब

जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में...
Translate »
error: Content is protected !!