प्रधानमंत्री नरेन्द्र की रैली रोकने के लिए कांग्रेस ने अपनाए हथकंडे : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

by
हमने एक दिन में भरमौर में 22 संस्था दिए कांग्रेस ने सिर्फ़ छीने
एएम नाथ। चंबा/भरमौर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा के भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को सभी सीटें जिताकर प्रदेश के लोग कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे। कांग्रेस की तानाशाही का जवाब वोट से देंगे। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से वह सिर्फ़ और सिर्फ़ विकास विरोधी काम कर रही है। विकास का सारा काम रोक दिया है, अब कांग्रेस को भी शून्य पर रोकने की जिम्मेदारी प्रदेश के लोगों ने अपने कंधों पर उठा रखी है। एक जून को प्रदेश के लोग कांग्रेस को अपनी वोट की अहमियत का एहसास करवायेंगे। विधानसभा के चुनाव में झूठ बोलकर कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ धोखा किया, युवाओं के साथ धोखा किया, बुजुर्गों के साथ, किसानों के साथ बाग़वानों के साथ धोखा किया। अब कांग्रेस को अपने झूठी गारंटियों के लिए, झूठे फॉर्म के लिये पछताना पड़ेगा, अब लोगों ने कांग्रेस को बहुत अच्छी तरह समझ लिया हैं। पूरा हिमाचल प्रदेश अब नरेन्द्र मोदी के साथ है। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, भरमौर विधायक डॉ जनक राज समेत समस्त स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार तालाबाज़ है, जिसे हर काम को रोकने में सुख मिलता है। भरमौर को हमारी सरकार ने एक दिन में 22 संस्थान दिए थे। जिससे यहाँ के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने संस्थानों को बंद कर दिया। चलते हुए संस्थान जो लोगों को सुविधाएं दे रहे थे वह मुख्यमंत्री के प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हो गये। आम लोगों को उन्हीं सुविधाओं के लिए अब बहुत दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। स्कूल और अस्पताल के कोई भवन बन रहे थे उनका निर्माण रूका हुआ है, आज तक ऐसी नहीं आई है जिसने प्रदेश को विकास के बजाय पीछे ले जाने का काम किया है।  प्रदेश के लोग सरकार के ऐसे विकास विरोधी कार्यों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से जितवाइये और विकास की चिंता नरेन्द्र मोदी पर छोड़ दीजिए। आपके सारे काम होंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की रैली को रोकने के लिए  षड्यंत्र किए। कहीं मोदी जी चुनाव के अंतिम दौर में न आ जाएं इसके लिए पड्डल के मैदान को चुनाव प्रचार के आख़िरी तीन दिनों के लिए एडवांस में बुक करवा लिया। जिससे नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए न आ सकें। अब जब 24 मई को प्रधानमंत्री की रैली हो गई तो कांग्रेस के लोग रैली में आए अपार जनसमूह को देखकर पड्डल में कोई और रैली ही नहीं करवा चाह रहे हैं। उनके नेता मानते हैं कि उनके लिए पड्डल के मैदान को आधा भरना भी मुमकिन नहीं नहीं। इसलिए वह अब अपनी जनसभा का स्थान बदल रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बधानी और चंबोह में लोक कलाकारों ने दिया नशा निवारण का संदेश : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 04 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी और ग्राम पंचायत चंबोह में नशा निवारण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट ने खोली सुक्खू सरकार की पोल – व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि 2023-24 की कैग रिपोर्ट ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!