प्रेमिका समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : रात में घर से निकला था युवक, सुबह मिला शव

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक युवक का शव गांव मल्ला रहीमे के से गुजरने वाली माइनर से मिला था। अब पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। नौजवान गुरप्रीत सिंह का शव गांव मल्ला रहीमे के से गुजरने वाली माइनर से मिला था। शव पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने ममदोट थाने के सामने धरना दिया तो पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत का किसी लड़की संग प्रेम-प्रसंग था। मृतक के पिता बूड़ सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बेटे गुरप्रीत के साथ मारपीट के सबूत मिले हैं। उनके बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। उनका बेटा नौ मई की रात को बाइक लेकर गांव छांगा खुर्द गया था। लड़की भी इसी गांव की रहने वाली है। रात को घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। 10 मई को उसका शव माइनर के पास से मिला। उसके शव पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ तो भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने थाना ममदोट के समक्ष शव रखकर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर प्रेमिका, उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 मार्च को श्री कांशी राम के जन्मदिन पर दाना मंडी बहिराम में होगी ‘सत्ता प्राप्त करो’ रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब को बरबादी से बचाने के लिए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पूर्व सदस्य राज्यसभा ने पंजाब की मौजूदा सियासी स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए 15 मार्च...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

सर्व होगी शराब 24 घंटे ,100 से ज्यादा कमरों के होटलों में : बार में बैठकर शराब पीना महंगा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने अगले वित्त वर्ष के लिए जो एक्साइज पाॅलिसी जारी की है उसमें शराब के रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन बार फीस में इजाफा किया है। यानी बार में बैठकर...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन को लेकर मैरी गोल्ड स्कूल में दी गई जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा।  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से आगामी 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन” के बारे में क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा ने मैरी...
Translate »
error: Content is protected !!