प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर अब लगेगा 10 फीसदी जुर्माना : प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक वसूले 40 करोड़, पुराने हाऊस टैक्स का भी मिला 2.40 करोड़

by

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाए को लेकर जारी वन टाइम सैटलमैंट (ओटीएस) स्कीम के तहत बकाया टैक्स की अदायगी नहीं करने वाले डिफाल्टरों को अब पॉलिसी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। कारण सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 तक बकाया टैक्स की अदायगी करने पर टैक्स राशि पर लगने वाले पैनल्टी और ब्याज को 100 फीसदी माफ कर रखा था। सरकार की ओटीएस पॉलिसी 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी, लेकिन साल 2013 से लेकर साल 2023 तक बकाया टैक्स जमा कराने के बाद अब सिर्फ 50 फीसदी टैक्स राशि पर लगने वाले पैनल्टी और ब्याज में छूट मिलेगी।

इसके दूसरी तरफ मौजूदा वित्तीय साल 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 10 फीसदी पैनल्टी लगेगी, जो एक अप्रैल से नया वित्तीय साल शुरू होने के बाद 20 फीसदी वसूल होगी और ब्याज भी लगेगा। निगम के प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन और राजीव रिशी ने शहर के लोगों से अपील की है कि बकाया टैक्स वाले लोग अब भी ओटीएस पॉलिसी के तहत बकाया टैक्स की अदायगी कर पैनल्टी और ब्याज रकम पर 50 फीसदी का लाभ लें। साथ ही मौजूदा साल के प्रॉपर्टी टैक्स को 31 मार्च से पहले जमा करवाकर पैनल्टी और ब्याज से बचें। कारण बकाया टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के जवानों में जल संरक्षण के प्रति बेहतरीन जागरूकता : खन्ना

जल संरक्षण विषय पर पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली महिला जवानों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर 1 जुलाई : पूर्व सांसद व श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

इवेंट बाजी करने से नहीं रुकेगा नशा, बीते कल भी ओवर डोज से हुई मौत नीचे गिरने की कोई सीमा नहीं, सुक्खू सरकार और कांग्रेस ने नैतिकता के सारे मानक तोड़े एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब

उम्रकैद की सजा – तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने सुनाई

चंडीगढ़, 25 दिसंबर । पंजाब में आतंकवाद के दौरान फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!