प्रो. राम कुमार ने हरोली में 30 लाख से बने ट्यूबवेल का किया लोकार्पण

by
ऊना :  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत झामरु मोहल्ले में लगभग 30 लाख की लागत से बने ट्यूबवेल का लोकार्पण किया, जिससे 150 परिवारों को साफ पीने का पानी उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली में ही प्रदेश सरकार ने चार ट्यूबवेल लगाए हैं, जबकि हैंडपंप कार्यक्रम के तहत पिछले चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश में कुल 2155 हैंडपंप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर घर तक स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना जय राम सरकार का मुख्य ध्येय है। केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर जल जीवन मिशन जैसी योजना को धरातल पर लाकर लाखों लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान सरकार ने 7.78 लाख घरों को पानी के कनेक्शन प्रदान किए हैं, जिससे राज्य में लगभग 90 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पीने के पानी की सुविधा मिली है।
इस मौके पर ज़िला परिषद सदस्य रमा कुमारी, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के ज़िला महामंत्री ओम प्रकाश, जगमोहन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, अश्वनी, काका राम, तलविंदर कुमार, रूबी, राम सिंह, सलोचना देवी, गोल्डी, रूप सेनी तथा बलजीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा में नेता विपक्ष बनें राहुल गांधी : सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। यहां कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हो...
हिमाचल प्रदेश

58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान, बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक : राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख ऊना, 21 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी : बिक्रम ठाकुर

राज्य में अवैध खनन के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाईः ऊना – हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
Translate »
error: Content is protected !!