फरिश्ते : मान सरकार हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को देगी ‘फरिश्ते’ का दर्जा

by

लुधियाना :10 अगस्त
सडक़ हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए जाने वाले लोग आनाकानी करते हैं, क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस उनसे कई तरह के सवाल-जवाब करती है। अब हादसे में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा ‘फरिश्ते’ का दर्जा किया जाएगा तथा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इस योजना को लोगों द्वारा काफी सराहा गया है। इससे सडक़ हादसों से पीडि़त प्रत्येक व्यक्ति की जान बचाई जा सकेगी। इसलिए नई दिल्ली में फरिश्ते योजना की तर्ज पर पंजाब में एक योजना शुरु की गई। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सडक़ हादसे के शिकार लोगों को ले जा सकता है तथा उसे किसी अस्पताल में दाखिल करवा सकता है। सडक़ हादसे के पीडि़तों का इलाज निशुल्क किया जाएगा तथा सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इलाज सेवाओं में सुधार की बात करते हुए दिल्ली की तर्ज पर कई योजनाएं लागू करने की बात कही है। जिसका आम आदमी को फायदा मिलेगा। इनमें फरिश्ते योजना एक है।
मुख्यमंत्री स्वयं भी इस योजना का खुलासा कई बार कर चुके हैं। इस योजना में सडक़ हादसों में जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वालों को फरिश्ते का दर्जा दिया जाएगा। इससे लोगों की जान बचेगी, जबकि पहले यदि कोई व्यक्ति किसी जख्मी को अस्पताल लेकर जाता था तो अस्पताल वाले उसको रोक कर रखते थे तथा पुलिस अलग तौर पर पूछताछ करती थी। जिससे लोगों ने जख्मियों को अस्पतालों में पहुंचाना काफी कम कर दिया था। इससे बहुत से लोग हादसों का शिकार होकर अकाल मौत का शिकार होने लगे थे पर प्रदेश सरकार का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। इस योजना को पिछली सरकारों ने भी दिल्ली की तर्ज पर लागू करने के प्रयास किए पर सफल नहीं सो सके। नेताओं का कहना है कि इस योजना को सफल ढंग से दिल्ली में लागू कर चुके हैं तथा उन्हें इसका अनुभव भी है। अब इसको यहां लागू किया जाएगा।
ऐसे लोगों को जो किसी जख्मी को निकटवर्ती अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाएंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इससे सैकड़ों कीमतीं जाने बचेंगी। कई परिवारों के सहारे छीनने से बचेंगे तथा समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकेंगी। ‘फरिश्ते’ नामक योजना भगवंत मान की सरकार बेहतर ढंग से लागू कर सकी तो इसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में प्रदूश में कई ट्रोमा सैंटरों की स्थापना की भी बात की जा रही है। इस योजना से घायल लोगों को दो गुणा फायदा होगा। किसी भी सडक़ हादसे में जख्मी व्यक्ति को निकटवर्ती ट्रोमा सैंटर में शिफ्ट करने से माहिरों द्वारा तुरंत इलाज शुरु कर दिया जाएगा। जिससे उनकी जान बचेगी। यह योजना लोगों की जानें बचाने के साथ-साथ सरकार की लोकप्रियता भी बढ़ाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंड़ीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्य्क्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
article-image
पंजाब

सरकार की लापरवाही के कारण जगह जगह से नहर टूटी : निमिषा मेहता

गढ़शंकर 9 जूलाई : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने गावो में जाकर बारिश के कारण हुए नुकसान का मुआयना किया और उन्होंने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!