फर्जी कॉल सेंटर… 6 गिरफ्तार , लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद, जीरकपुर से चलता था ठगी का खेल

by

बरनाला : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था।

पिछले दो वर्षों में यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने इस गिरोह के 9 लोगों को नामजद किया है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। यह गिरोह मोहाली के जीरकपुर से पकड़ा गया है। जीरकपुर में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस को बरनाला के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इसके बाद बाद साइबर सेल ने शिकायत की जांच करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल, 18 सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। घटना का मुख्य आरोपी अमित कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि जीरकपुर में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और मौके पर ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पवन कुमार, भवन, वीरा, शिवा, चिरंजीवी और अंबिका शामिल है। गिरोह के सदस्य आम लोगों को लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे। इनमें अमित इस गिरोह का मास्टरमाइंड है जो जीरकपुर का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। अमित के पास जीरकपुर में एक महंगा जिम, 2 फ्लैट और लग्जरी कारें भी हैं। इसके अलावा उसकी जालंधर में भी प्रॉपर्टी है जिस पर पुलिस ने छापेमारी की है, लेकिन उसके घर पर ताला लगा हुआ मिला।

एसएसपी ने बताया कि इनके कॉल सेंटर का नेटवर्क पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, गोवा तक फैला हुआ है। छापेमारी के दौरान उसके पास से 67 मोबाइल फोन और 18 सिम, 1 लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य डिवाइस बरामद की गई है। बीते दो महीनों में उनके द्वारा करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी की गई है। ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों द्वारा बातचीत करके भोले-भाले लोगों को ठगते थे।

पूछताछ के दौरान आरोपी भवन ने बताया है कि वह 2023 से यह काम कर रहा है। उसने करीब 20 से 22 करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले में आरोपी अमित के जीजा के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पवन कुमार की बहन भी इस अपराध में शामिल है। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने कुछ बैंकों में 2.75 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है और दो महीने में करीब 8 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। इस कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड अमित जो फरार है, उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है। उसके जीरकपुर में दो फ्लैट और एक जिम को अटैच किया जाएगा।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
article-image
पंजाब

प्रदेश स्तरीय समागम वाले स्थान को जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों में 6 को छुट्टी की घोषणा

गढ़शंकर , 4 फरवरी :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश उत्सव पर खुरालगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम! CM भगवंत सिंह मान ने दी 14 सूत्री कार्य योजना को मंजूरी

पंजाब के इतिहास में पहली बार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार (20 जून) को भूजल संरक्षण और जल स्तर को बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रांतीय जल योजना के तहत 14 सूत्री कार्य योजना...
Translate »
error: Content is protected !!