फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू : 30 फ़ीसदी एडवांस राशि करानी होगी जमा

by

शिमला : परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर पोर्टल में जरूरी बदलाव पूरे कर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए अपना मनपसंद का फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू कर दी है । यह प्रणाली 16 मई से लागू हो चुकी है । शुरुआती चरण में संशोधित प्रणाली को बैजनाथ और शिमला शुरू किया गया है । इसके सफल होने के बाद आने वाले दिनों में से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया।
उप मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभाग को फैंसी नंबर पोर्टल पर जरूरी बदलाव करने के सख्त निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद विभाग ने ई-ऑक्शन प्रणाली में संशोधन पूरा कर दिया है ।
ई- ऑक्शन प्रणाली के मुताबिक अब आवेदनकर्ता सोमवार से लेकर शनिवार तक विभाग के पोर्टल पर अपनी पसंद का विशेष नंबर ले सकेंगे. यह बोली ऑनलाइन माध्यम से लगाई जाएगी। बोली के लिए दो हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा. रविवार के दिन इन नंबरों का परिणाम 5 बजे के बाद आएगा। पंजीकरण करवाने वाले आवेदनकर्ता को फैंसी नंबर के लिए निर्धारित मूल्य का 30 फ़ीसदी पहले ही जमा कराना होगा । यदि किसी कारण से आवेदनकर्ता फैंसी नंबर की राशि जमा नहीं करवा पाता है, तो उसे 30 फ़ीसदी की एडवांस राशि भी वापस नहीं होगी और उस राशि को सरकारी कोष में जमा कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेता को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी : कांग्रेस ने दिलाई थी ‘लक्ष्मण रेखा’ की याद

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी लाइन के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते कांग्रेस में निशाने पर हैं। इस बीच, केंद्र की मोदी सरकार थरूर को अहम जिम्मेदारी देने जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन कर रहे जगजीत डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी : खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने भी की भूख हड़ताल

 खनौरी बॉर्डर : अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच खनौरी बॉर्डर पर किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल 15 दिन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से निर्मित किए जाएंगे भवन: पठानिया

धर्मशाला, 10 सितंबर। शाहपुर विस क्षेत्र में सभी पंचायतों तथा पटवारघरों के भवनों का चरणबद्व तरीके से निर्माण किया जाएगा ताकि कामकाज निपटाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!