30 अक्टूबर तक सभी रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ले-परमजीत सचदेवा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फिट बाइकर कलब की तरफ से 6 दिसंबर को करवाई जा रही सचदेवा स्टाकस फैमिली वाक के प्रति शहर वासियों को जागरूक करने के लिए कलब मैंबरों की तरफ से प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा की अगुवाई में शहर के अंदर पैदल जागरूकता रैली निकाली गई जो कि ग्रीन व्यू पार्क से शुरू होकर सैशन चौंक, घंटा घर चौंक, कनक मंडी चौंक, दोसहिरा ग्रांऊड से होती हुई शहर के अलग-अलग स्थानों तक पहुंची। इस दौरान मौजूद 80 के लगभग कलब मैंबरों की तरफ से दुकानदारों और राहगीरों को फैमिली वाक के प्रति जानकारी देते हुए उन्हे रजिस्ट्रेशन करवाने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके परमजीत सचदेवा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक शहर वासियों को इस वाक के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लेनी चाहिए क्योकि इसके बाद फीस बढ जाएगी, उन्होंने कहा कि कलब की तरफ से फैमिली वाक में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए 10 हजार के लगभग टी-शर्ट बनाई जा रही है, लोग अगर समय पर रजिस्ट्रेशन करवा ले तो सभी के ठीक साइज वाली ट्री शर्ट बनाने में हमे प्रेशानी नहीं होगी और हमारा मकसद है कि समय पर सभी भागीदारों तक टी-शर्ट पहुंचा दी जाए। परमजीत सचदेवा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि यह फैमिली वाक एक पिकनिक की तरह है जिसमे परिवार के हर एक मैंबर को भाग लेना चाहिए। इस समय उन्होंने यह भी बताया कि फैमिली वाक में हिस्सा लेने वाले सबसे कम और सबसे ज्यादा आयू के भागीदार का विशेष सममान भी किया जाएगा।
