फोर व्हीलर टेंपो यूनियन ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर -पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ आज फोर व्हीलर टेंपो यूनियन गढ़शंकर के मेंबरों द्वारा यूनियन के प्रधान अजीत पाल सिंह और किसान नेताओं की अध्यक्षता में शहर के श्री आनंदपुर साहिब रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर फोर व्हीलर टेंपो यूनियन के अध्यक्ष अजीत पाल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निरंतर तेल की कीमतों में की जा रही वृद्धि के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्ट का काम बहुत प्रभावित हुआ है। जिसके चलते ट्रांसपोर्टरों को गाड़ियों की किस्ते देने में भारी कठिनाई आ रही है और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को दो वक्त की रोटी खानी भी मुश्किल हो गई है। इस अवसर पर किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू ,गुरनेक सिंह भजल और चौधरी अक्षर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैया के कारण देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उक्त नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाकर तेल की कीमतें कम की जाए और तीनों कृषि कानून रद्द करके लोगों को राहत प्रदान की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15.21 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 14.41 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूर….किसानों को 24 घंटे के भीतर मिल रही भुगतान राशि, अब तक 2,700 करोड़ रुपए जारी : लालचंद कटारुचक्क

खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने टांडा और दसूहा की दाना मंडियों में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, सरकार खरीद प्रबंधों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
पंजाब

4727 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ : SC परिवारों को CM मान ने दी बड़ी राहत, 68 करोड़ का कर्ज किया माफ

इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकार गरीब और दबे-कुचले वर्गों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में यह ऐलान करते हुए कहा कि बीते बीस वर्षों से इन...
article-image
पंजाब

29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

होशियारपुर, 09 फरवरी: ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा...
Translate »
error: Content is protected !!