फौजा सिंह हिट एंड रन केस में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने के बाद था फरार

by

जालंधर । 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी (पीबी 20 सी 7100) भी बरामद कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल को थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी ने बताया कि वह मुकेरिया से फोन बेचकर लौट रहा था, और जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उसकी गाड़ी की चपेट में आ गए. उसे नहीं पता था कि वो बुजुर्ग फौजा सिंह हैं. जब देर रात मीडिया में खबरें आईं, तब उसे इस हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ।

पुलिस ने आरोपी को करतारपुर से किया अरेस्ट

आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों जालंधर के करतारपुर के दासूपुर गांव का निवासी है. हादसे के बाद वह जालंधर नहीं आया बल्कि गांव-गांव होते हुए सीधा करतारपुर पहुंच गया. पुलिस ने उसके करतारपुर स्थित घर से उसे गिरफ्तार किया।

अमृतपाल हाल ही में कनाडा से लौटा था

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर बनाई गई पुलिस टीम ने पहले संदिग्ध गाड़ियों की सूची तैयार की. जांच में सामने आया कि यह गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी. वरिंदर ने बताया कि उसने यह गाड़ी एनआरआई अमृतपाल सिंह को बेची थी. अमृतपाल हाल ही में कनाडा से लौटा था।

पुलिस गंभीरता से कर रही मामले की जांच

पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की जांच की जा सके. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या घटना के वक्त गाड़ी तेज रफ्तार में थी या लापरवाही से चलाई जा रही थी. फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी से केस में बड़ा खुलासा हुआ है और पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा : AAP सरकार के 3 साल में चौथा इस्तीफा

पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक था. ये भी पंजाब में पहली बार हो रहा है कि एक ही सरकार में तीन एडवोकेट...
article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
Translate »
error: Content is protected !!