फ्लैट के अंदर मृत पड़ा था बिजली बोर्ड का रिटायर इंजीनियर

by

शिमला :   शिमला में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एक अधिकारी का शव बरामद हुआ है। अधिकारी का शव न्यू शिमला के फ्लैट से बरामद हुआ है। यह अधिकारी बिजली बोर्ड से अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त था।

कल शुक्रवार को पुलिस थाना न्यू शिमला को सूचना प्राप्त हुई कि ब्लॉक-50, सेक्टर-04, न्यू शिमला में एक व्यक्ति अकेले रहते हैं। वह काफी समय से अपने आवास का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संदेह की स्थिति को देखते हुए गवाहों की उपस्थिति में संबंधित फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया गया।

कमरे के भीतर 50 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र बिहारी लाल, निवासी गांव व डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), जो वर्तमान में उक्त पते पर अकेले रह रहा था, का शव बरामद हुआ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त थे। यह भी पता चला है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे तथा एंग्जायटी की दवाएं ले रहे थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है तथा उनकी कोई संतान नहीं है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा फिलहाल किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक न्याय संहिता की धारा 194 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।   पर्यवेक्षक पुलिस अधिकारी ने भी निरीक्षण किया  तथा जांच अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनिज परिवहन में ट्रांजिट पास के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करेंगे : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करेगी। इससे रॉयल्टी में होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
Translate »
error: Content is protected !!