बजट सत्र में शामिल होने के लिए सांसद अमृतपाल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

by

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है।

हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई कल होगी।

अमृतपाल सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उन्हें अपने क्षेत्र के मुद्दे संसद में उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि एमपी लैंड फंड का प्रयोग न कर पाने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।

जेल से पत्र लिखकर दी जानकारी

अमृतपाल सिंह ने जेल से ही 17 जनवरी को डीसी अमृतसर, पंजाब के होम सेक्रेटरी, केंद्रीय गृहमंत्री और लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उनके इलाके में हाल ही में गंभीर बाढ़ आई है, जिससे व्यापक नुकसान हुआ है। इसके अलावा, बॉर्डर एरिया में नशे और सुरक्षा संबंधित मुद्दे भी संसद में उठाने जरूरी हैं।

उनके एडवोकेट इमान सिंह खारा ने बताया कि पिछली बार विंटर सेशन के दौरान दायर याचिका के समय वकीलों की हड़ताल चल रही थी, जिससे केस की सुनवाई एक ही दिन में पूरी हो गई थी। अदालत ने उन्हें दोबारा याचिका दायर करने की अनुमति दी, जिसके बाद यह नई याचिका पेश की गई है।

हाईकोर्ट में कल होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि सांसद अमृतपाल सिंह को जेल से संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को मिला ‘ एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन’ अवार्ड

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में आयोजित टाइम्स पावर आइकॉन्स 2025 कार्यक्रम में रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को ‘एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन ‘ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

“Let the Punjabi Flag Fly

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 15 : The newly composed song “Let the Punjabi flag fly high across the world” by internationally acclaimed writer, lyricist, and journalist S. Ashok Bhora has become a hot topic...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
Translate »
error: Content is protected !!