बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

by
ऊना :  मैसर्ज बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना शाखा में 30 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें क्लाईंट रिलेशनशिप आफिसर के 10 पुरूष व महिला, क्लाईंट केयर एग्जीक्यूटिव के 10 पद महिला के व सर्वे इंटर्न के 10 पद पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि क्लाईंट रिलेशनशिप आॅफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक व एमबीए और क्लाईंट केयर तथा सर्वे इंटर्न के लिए 12वीं से स्नातक पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी को क्लाईंट रिलेशनशिप आॅफिसर पद के लिए 10 से 16 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन सहित ईपीएफ, ईएसआईसी की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा क्लाईंट केयर पद के लिए 10 हजार से 13250 रूपये, ईपीएफ व ईएसआईसी तथा सर्वें इंटर्न पद के लिए 10 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 मई को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का डॉ. जनक राज ने किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बात करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने हासिल किए 14 गोल्ड मेडल

सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर में इंटर स्कूल दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित बीबीएन, 5 फरवरी (तारा) : सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला ने 14 गोल्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध कटाई से पहाड़ बने तबाही का मैदान और जनता बेहाल : सुप्रीम कोर्ट

एएम नाथ । नई दिल्ली/शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहाड़ी इलाकों में जंगलों की अवैध कटाई इंसानियत के लिए आफ़त बन रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जब जंगल ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की याचिका को किया खारिज : तीन निर्दलीय विधायकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!