बलिदान दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को किया याद

by
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि भेंट की
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को याद किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के बलिदान को याद किया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से बताए गए सच, प्रेम व अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों के अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने के साथ-साथ अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अन्य महान देश भक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के कारण ही आज हम सभी स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। इस लिए सभी को इन महान शख्सियतों द्वारा संजोए गए सपनों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन, अनुशासन व समर्पण की भावना के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ : 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार, आरोपी के कुख्यात स्मगलर चीता से संबंध

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन...
article-image
पंजाब

राघव चड्डा ने धुस्सी बांध की मजबूती के लिए दिए 2.75 करोड़ रुपये

दीनानगर।  आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोष से गुरदासपुर जिले के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरदासपुर के...
article-image
पंजाब

मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होने देंगे परेशानी : रौड़ी

गढ़शंकर, 19 अप्रैल : पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ गढ़शंकर अधीन रोडमजारा दाना मंडी का निरीक्षण कर गेहूं के खरीद प्रबंधों...
Translate »
error: Content is protected !!