बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग भाई की हत्या : 2 युवकों पर आरोप

by

पिस्तौल के बल पर अगवा कर तेजधार हथियारों से किया हमला, सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंका; आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंजिश के चलते दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर नाबालिग को अगवा किया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग राजमिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह उनके पास काम करता था। उनके अनुसार, दो युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर नाबालिग को अपने साथ ले गए। बाद में आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसे जंगल के पास फेंक दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

घायल नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित

डीएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए मुफ्त बस सेवा फिर से शुरू

गढ़शंकर : गुरु रामदास समाज सेवा स्पोर्ट कल्चरल,  नूरपुर बेदी द्वारा हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए लंबे समय से निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई थी । लेकिन कोरोना काल में यह...
article-image
पंजाब

उमर अब्दुल्ला पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का किया प्रहार : जम्मू-कश्मीर में उतना पाकिस्तानी हमला नहीं हुआ जितना पंजाब में हुआ था

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सिंधु नदी प्रणाली के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मोड़ने के लिए प्रस्तावित 113 किलोमीटर लंबी नहर के...
article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
Translate »
error: Content is protected !!