बाढ़ प्रभावित व्यक्ति मुआवजे से वंचित न रहे: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों को गिरदावरी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
-एक और आम आदमी क्लीनिक का जल्द ही किया जाएगा लोकार्पण
होशियारपुर, 02 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के अंदर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए फसलों व जान-माल के नुकसान का नियमों के मुताबिक मुआवजा देने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में स्पैशल गिरदावरी के चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के साथ स्पैशल गिरदावरी व आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति संबंधी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत जारी करते हुए गिरदावरी की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता यकीनी बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे खुद भी प्रभावित इलाकों में जाकर गिरदावरी प्रक्रिया का जमीनी स्तर पर जायजा लें। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति बनते योग्य मुआवजे से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिले के अंदर बाढ़ के पानी के कारण हुए नुकसान का किसानों के अलावा हर प्रभावित को मुआवजा दिया जाना है। इस लिए कोई भी व्यक्ति, घर व किसान ऐसा न रहे, जिसका नुकसान हुआ हो और उसकी गिरदावरी न की गई हो। उन्होंने हिदायत की कि यह स्पैशल गिरदावरी 10 दिनों के अंदर हर हाल में मुकम्मल की जाए।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार लोगों के स्वास्थ्य पक्ष में सुधार के लिए अहम प्रयास कर रही है व जिले में 43 आम आदमी क्लीनिक सफलता पूर्वक चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही एक और आम आदमी क्लीनिक गांव दारापुर में खोला जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 12 अगस्त तक इस आम आदमी क्लीनिक को हर पक्ष से मुकम्मल करने की हिदायत की ताकि यह जल्द ही लोगों को समर्पित किया जा सके। इस मौके पर आई.ए.एस(अंडर ट्रेनी) दिव्या. पी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, जिला प्रोग्राम मैनेजर एन.एच.एम, सुपरिडैंट राजस्व निर्मल सिंह कंग, डी.आर.ए.टी कमलजीत सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की युवती से हरियाणा में गैंगरेप : 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, नशीला पदार्थ भी पिलाया, फिर गैंगरेप किया

हिसार  : हरियाणा में पंजाबी की युवती को मानसा जाने के लिए अनजान युवकों से कार से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कार सवार 28 साल की युवती को मानसा ले जाने के बजाय...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 साल तक युवती से किया दुष्कर्म : स्कूल प्रबंधक की 13 साल की बेटी से भाई से करवाया दुष्कर्म

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के एक विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और स्कूल की शिक्षक 2016 में कक्षा आठ की छात्रा को अपने घर ले गई। वहां नशा देकर बेहोश कर दिया और अपने भाई से...
article-image
पंजाब

विधान सभा चुनावों में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: हिमांशु जैन

नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग ने अकाउंट टीम व सहायक खर्चा आब्जर्वरों को दी ट्रेनिंग होशियारपुर, 10 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) कम- नोडल अधिकारी एक्सपेंडीचर मानिटरिंग हिमांशु जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!