बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लानः मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ/ रोहित जसवाल : शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर परिसरों के सौन्दर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का सृजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष से सभी जिलों में ‘जिला स्तरीय उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में आयोजित किये जाने वाले मेलों एवं उत्सवों में  कम से कम एक सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के लिए आरक्षित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कुल व्यय की 33 प्रतिशत राशि स्थानीय कलाकारों को दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कलाकारों का मानदेय निर्धारित करने तथा मानदेय का युक्तिकरण करने के भी निर्देश दिए।
श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 107 मेले अधिसूचित किए गए हैं जिनमें 4 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर, 5 राष्ट्रीय स्तर, 29 राज्य स्तर  तथा जिला स्तर के 69 मेले शामिल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25  में अभी तक इन मेलों के आयोजन के लिए 1.10 करोड़ रुपये सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि शिमला स्थित बैंटनी कैसल में डिजिटल संग्रहालय की स्थापना का कार्य इस वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय रौरिक स्मारक ट्रस्ट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और शिमला विंटर कार्निवाल के आयोजन को अधिसूचित करने के निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की।
बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, निदेशक भाषा एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

दुष्कर्म का दोषी कुछ ही घंटे के भीतर पकड़ा : खुली जेल से था भागा

एएम नाथ । बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जाबली स्थित खुली जेल से भागे दुष्कर्म के एक दोषी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग माफिया का कहर : बीरमपुर के जंगलों में रात आठ बजे शुरू हो जाता है अवैध माइनिंग का खेल

गढ़शंकर, 9 दिसंबर : सरकार और माइनिंग विभाग के आदेशों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माइनिंग माफिया द्वारा गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अवैध माइनिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जल्दी जल्दी में आए थे मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा राजनैतिक दौरा बनकर रह गया : पवन नैय्यर

आनन फानन में अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे सीएम एएम नाथ। चम्बा चम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने हाल ही में चम्बा जिले के मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!