बालिका आश्रम चम्बा की बच्चियों संग उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मनाया क्रिसमस

by
बच्चों के बीच मिठाई व उपहार का किया वितरण
एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के बाल देखरेख संस्थानों में बुधवार को क्रिसमस का आयोजन धूमधाम से किया गया। बालिका आश्रम चम्बा में जिला उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने धर्मपत्नी के साथ बालिका आश्रम की बच्चियों संग क्रिसमस का त्यौहार मनाया।
बालिका आश्रम चम्बा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का जिला कार्यक्रम अधिकारी आर आर भारद्वाज ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस मौके पर बालिका आश्रम की बच्चियों ने की तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चियों की पहाड़ी नाटी ने सबका मन मोह लिया।
उपायुक्त ने आश्रम में रहने वाले सभी लोगों के साथ क्रिसमस की खुशियां बाँटी। साथ ही बच्चों के बीच मिठाई व अन्य उपहार आदि का वितरण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि क्रिसमस खुशियों का त्यौहार है। आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ पर्व मनाना खुशियों को दोगुना करता है।
इसलिए प्रशासन इन बच्चों के साथ मिलकर खुशियां मनाने यहां आया है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बालिका आश्रम में कार्यरत सभी कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बड़ा पुण्य का काम है। इसी तरह बाल आश्रम साहो में तहसीलदार चम्बा व बालिका आश्रम चिल्ली (ततवानी) में जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द चौहान तथा बाल आश्रम मैहला में खंड विकास अधिकारी ने आश्रम के बच्चों संग क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया।
बालिका आश्रम चम्बा में उपायुक्त सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी आर आर भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, लेख राज राणा व बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह

सरकाघाट (मंडी,) 29 अगस्त- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करके आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के बदल जाएंगे नियम : लोकसभा में पास हो गया विधेयक

नई दिल्ली :  लोकसभा ने शुक्रवार को जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन : हरोली की छह नई पंचायतों में भी शीघ्र होंगे पंचायत भवनों के निर्माण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भैनी खड्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!