बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से हथियार व नशीले पदार्थों समेत तस्कर को दबोचा

by

चंडीगढ़, 10 नवंबर । बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर स्थित अमृतसर व फाजिल्का सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हथियार व नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

बीएसएफ ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के साथ मिलकर की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सीआईए फाजिल्का के साथ मिलकर की गई कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को काबू करके उसके कब्जे से एक किलो अफीम, 300 ग्राम हेरोइन तथा दो मैगज़ीन बरामद की हैं।

अमृतसर में की गई अन्य कार्रवाई के दौरान गांव कलसियां व रानियां के पास अलग-अलग अभियानों में सैनिकों ने एक पिस्टल, मैगज़ीन, 569 ग्राम हेरोइन तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये बरामदियाँ पाकिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयासों को विफल करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के अथक संकल्प को दर्शाती हैं। बीएसएफ द्वारा पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव शक्ति मंदिर,टिब्बा साहिब होशियारपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने उपस्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SP ने एक-एक करके खोले राज -पंचकूला हत्याकांड: 7 शवों का निकला देहरादून से गहरा नाता

देहरादून : पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या के मामले पर, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि परिवार कुछ समय के लिए कौलगढ़ में किराए के...
article-image
पंजाब

खेती कानूनों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार खिलाफ गाँव सतौर से विशाल ट्रैक्टर मार्च कानून रद्ध होने तक केंद्र के खि़लाफ़ किसान डटे रहेंगे आगू

होशियारपुर  :   केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से बनाऐ गए खेती कानूनों को रद्ध करवाने के लिए जहाँ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हों : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!