बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by
ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री ने कुछ महीने पूर्व बीटन में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) की समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की थीं। उन्होंने समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, साथ ही 25 हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक के निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके अलावा, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में समाधि वाली कुटिया को 1.51 लाख रुपये की राशि भेंट की थी। इससे पूर्व भी उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे।
उपमुख्यमंत्री ने आज अपनी पूर्व घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का निरीक्षण किया, इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की जा चुकी है। यह धनराशि मैदान के सुधार, चारदीवारी के निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उपयोग की जा रही है।
इसके उपरांत उन्होंने गोन्दपुर में प्राचीन टोबे के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और खेल सुविधाओं के विकास से क्षेत्र की समग्र प्रगति को बल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

समारोह आयोजन की तैयारियों बारे उपायुक्त ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय समागम 23 को: DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 09 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत होशियारपुर में प्रदेश स्तरीय समागम 23 नवंबर को लाजवंती स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त। भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
Translate »
error: Content is protected !!