बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

by

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन उप मुख्य अभियंता  श्री वी.के. मीना द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पोंग डैम  मनवीन  चौधरी तथा प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
उप मुख्य अभियंता श्री वी.के. मीना ने अपने संबोधन में कहा कि बीबीएमबी सदैव सामाजिक कल्याण कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है और इसी कड़ी में यह मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
अधीक्षण अभियंता  मनवीन  चौधरी ने फोर्टिस अस्पताल से आए डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीएमबी अपने अस्पताल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर से किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार सिंह, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. तुषार अरोड़ा तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. (मेजर) अमनदीप कौर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान निःशुल्क ईसीजी तथा ब्लड शुगर जांच भी की गई।
इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह ने बीबीएमबी द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
स्वागत समारोह के दौरान मंच संचालन डॉ. अमरजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शोभना सोनी, डॉ. सुखदेव सिंह सहित बीबीएमबी अस्पताल के अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य तथा फोर्टिस अस्पताल से श्री हेमंत कालिया और श्री लोकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में 17 लाख रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 08 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के...
article-image
पंजाब

हरभजन मेहमी ने अपने पोत्रे के जन्मदिन की खुशी में सरकारी स्कूल को विद्युत वाटर कूलर तथा पंखे भेंट किये 

गढ़शंकर, 19 जुलाई : वैद्य हरभज मेहमी द्वारा अपने पोत्रे योहान मेहमी पुत्र जसप्रीत मेहमी ऑस्ट्रेलिया के जन्मदिन की खुशी में गांव खानपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल को विद्युत वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
Translate »
error: Content is protected !!