बी–1 परीक्षा की खामियों ने खोली व्यवस्था परिवर्तन की पोल, बिना इंतजाम क्यों करवाई परीक्षा : जयराम ठाकुर

by

जब 4000 लोगों की परीक्षा का आयोजन ढंग से नहीं हो रहा है तो बड़ी परीक्षाएं कैसे होंगी?

मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की प्रतिभाओं को मिला मंच

मंडी में युवा मोर्चा के परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी बयान में कहा है कि हिमाचल पुलिस के विभागीय प्रोन्नति परीक्षा (बी–1) में सरकार की व्यवस्था ही बैठ गई। सरकार एक तरफ लोगों को नौकरी न देने के हजार तरीके खोज रही है तो दूसरी तरफ डिपार्टमेंटल प्रमोशन एग्जाम में भी लापरवाही बरत रही है। बिना किसी इंतजाम के इतनी बड़ी परीक्षा का आयोजन सरकार की मंशा और तैयारियों पर सवाल उठा रहा है।

लोग 6 घंटे तक बैठे रहे लेकिन व्यवस्थापकों द्वारा तकनीकी खामी दूर नहीं की जा सकी। किसी जगह पर लोगों के जवाब सबमिट नहीं हो रहे थे तो कहीं पर प्रश्नों के उत्तरों में ही गलत विकल्प आ रहे थे। कहीं पर मेन सर्वर से परीक्षा केंद्र लिंक नहीं हो पाए तो कहीं पर एक ही साथ शुरू हुई परीक्षा में प्रश्नों की संख्या में, तो कहीं पर परीक्षा के समयावधि में भारी अंतर देखने को मिल रहा था। पहली पारी में परीक्षा देने आए लोगों को दूसरी पारी में भी परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। पूरी परीक्षा में ही उहापोह और अराजकता की स्थिति बनी रही। जब यह बात पूरी तरीके से बाहर आ गई और परीक्षार्थियों द्वारा भारी पैमाने पर विरोध हुआ तो आनन-फानन में प्रशासन द्वारा यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। यह सरकार की नाकामी और खराब प्रबंधन का एक जीता जागता उदाहरण है। बिना ट्रायल रन किए ही परीक्षा का आयोजन करवाया गया या फिर विभिन्न मानकों की अनदेखी की गई। यह कोई पहली बार नहीं है जब सरकार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा हो।


जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से ही 4000 से ज्यादा लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बहुत सारे छोटे बच्चे भी जो अपने मां के साथ मजबूरन आए थे उन्हें भी घंटों इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बैठाने वाली सरकार यदि 4 हजार लोगों के डिपार्मेंटल प्रमोशन एक्जाम नहीं करवा सकती है तो 1 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेगी? यह सरकार कैसे बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाएगी? कैसे प्रदेश के युवाओं को रोजगार देगी? राजनीतिक विद्वेष और युवाओं को रोजगार से वंचित रखने के लिए ही इस प्रकार से कर्मचारी चयन आयोग को पूरी तरीके से भंग कर दिया था। एक लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी देकर हिमाचल में जनादेश चुराने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री यह जानते हैं जब प्रतियोगी परीक्षाएं करवाने वाली संस्थाएं ही नहीं रहेगी तो लोगों को रोजगार भी नहीं देना पड़ेगा। सरकार की कार्यप्रणाली से यह साफ है कि इस सरकार का इरादा प्रदेश के लोगों से उनकी नौकरियां उनका प्रमोशन छीनना है देना नहीं।
जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास में प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सबसे बड़ा साधन है। त्यौहारों के इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश भर में स्वदेशी वस्तुओं की अभूतपूर्व खरीदारी के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में समाज के हर वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” इस संकल्प को और सशक्त बनाएं, और एकजुटता, देशभक्ति व समर्पण की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।
जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंडी की परिचय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सशक्त नींव है, पार्टी के प्रत्येक अभियान में युवाओं का जोश, ऊर्जा और समर्पण संगठन को नई दिशा प्रदान करता है। इस बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा मोर्चा अपनी कर्मठता, अनुशासन और समर्पण से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान निलंबित : DC मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन संबंधी आदेश

एएम नाथ। चम्बा  :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान मधुबाला को ग्रामसभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य कामकाज व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता कुलकर्णी ने लिया सन्यास : अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जाएगा जाना

पिंडदान और महामंडलेश्वर के बाद ममता कुलकर्णी का पहला बयान, बोलीं- ‘मैंने कुछ नहीं किया सब महादेव’ संगम तट : ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया है। संगम के तट पर उन्होंने पिंड दान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!