बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरे का त्यौहार: सांसद मनीष तिवारी

by

दशहरे के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में की शिरकत नवांशहर/बंगा/राहों, 5 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सबको समाज में गलत चीजों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए।
यहां अलग-अलग जगहों पर दशहरे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि भगवान राम ने आज ही के दिन बुराई के रूप में रावण का अंत किया था। हमें भी समाज में मौजूद नशे जैसी गलत चीजों के खिलाफ मिलकर मुकाबला करना चाहिए, ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
इस दौरान अन्य के अलावा, सतबीर सिंह पल्लीझिक्की, बाबा दविंदर कौड़ा प्रधान बंगा दशहरा कमेटी, मास्टर कुलवरन सिंह, द्रवजीत पूनी, हरीश सद्दी, अंगद सिंह पूर्व विधायक, दानिश कुमार चोपडा, विनोद चोपड़ा, नरेश प्रभाकर, हरमेश पुरी, मुकंद जुल्का, अजीत सरीन, सुरजीत शोटा, अश्विनी जोशी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला ने की 90 हजार की ठगी, पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का दिया था झासां

गढ़शंकर -गढ़शंकर पुलिस ने पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नब्बे हजार की ठगी करने के एक मामले में महिला खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धर्मवीर सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!