बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही कर रहे निपटारा : विधायक डॉ. जनक राज पहुंचे पांगी दौरे पर, किलाड़ में भव्य स्वागत

by

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज इन दिनों पांगी घाटी के दौरे पर हैं। क्षेत्र में पहुंचते ही किलाड़ मुख्यालय पर भाजपा पांगी मंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

विधायक अपने 5 दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र के लगभग 17 बूथों पर लोगों से मिलेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे।

इसके साथ ही बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लेंगे।


शनिवार को विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी दौरे के दौरान बूथ नंबर 1 लुज, बूथ नंबर 2 धरवास, बूथ नंबर 3 चलौली, बूथ नंबर 4 रूसमस बूथ संख्या 5 सुराल भटौरी पर सम्माननीय कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर की बैठक की।

बैठक में जनसमस्याओं को सुना और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसके साथ उन्होंने कार्यकर्तायों को पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों में बढ़चढकर भाग लेने का आह्वान किया।

डॉ. जनक राज ने बैठक के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

IAS-PCS अफसरों के तबादले : जिलों के DC बदले, विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी, अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव लगाया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 से ज्यादा IAS-PCS अफसरों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई नियुक्ति पर जल्द से जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर,  5 दिसम्बर: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!