बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत,

गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न    

गढ़शंकर/होशियारपुर, 19 सितंबरः   जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के दिशा-निर्देशानुसार व सी.डी.पी.ओ गढ़शंकर मंजू बाला की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाने के लिए एक ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

यह समारोह गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पनाम गढ़शंकर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रौढ़ी ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत मुख्यातिथि की ओर से नवजात बच्चियों के नाम पर पौधे लगाकर की गई, जो जीवन का प्रतीक है। इसके बाद केक काटकर बच्चियों के जन्म का जश्न मनाया गया और समाज को इस महत्वपूर्ण पहल के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर ने बेटियों के सामाजिक सुरक्षा, समानता, शिक्षा, और जन्म के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेटियों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है औऱ इस दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने समाज से महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की अपील की और कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर 10 नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित किया गया और 5 बेटियों को, जिन्होंने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटियों के अधिकारों को प्रदर्शित करने के लिए रंगोली बनाई गई और घर पर कम लागत में तैयार की जा सकने वाली रेसिपीज़ की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा लिंग भेदभाव को समाप्त करने के संदेश के साथ एक प्रेरणादायक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण अभियान को जागरूक करते हुए गिद्दा पेश किया।  समारोह में सी.डी.पी.ओ होशियारपुर-2 दया रानी, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग का समस्त स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांववासी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बाबा टेढ़ा पीर (कुनैल) के सेवादारों को कुछ शरारती लोग कर रहे हैं प्रताड़ित : प्रीति महंत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कुनैल में लाखों लोगों की आस्था के केंद्र डेरा बाबा टेढ़ा पीर के सेवादारों को कुछ शरारती लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने है। जिसकी शिकायत डेरे की...
article-image
पंजाब

सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के...
article-image
पंजाब

चन्नी और केपी के बीच समधी का है रिश्ता : केपी ने शिअद का दामन थामने और शिअद का प्रत्याशी बनने से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के लिए निजी झटका

जालंधर :  पंजाब  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी ने शिअद का दामन थाम लिया और जालंधर से प्रत्याशी बने। केपी का पार्टी छोड़ना न सिर्फ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!