बेटी के कमरे से आवाजें आ रही थी : दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

by

मुंगेर :  बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के पिता और दादा फरार हो गए हैं।इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंग में चल रहे युवक युवती भी एक दूसरे से मिलने में दस बार सोच रहे हैं।

प्रेमी के साथ थी बेटी :  दरअसल रात के समय बेटी के कमरे से बस बस करो की आवाजें आ रही थी। ऐसे में पहले मां ने झांककर देखा तो उसके कमरे में प्रेमी भी थी और उनकी बेटी आपत्तिजनक स्थिति में थी। इसके बाद मां ने बेटी के पिता सहित अन्य घरवालों को भी उठाकर इस बारे में बताया।  जिसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

10 दिन बाद हुआ खुलासा : दरअसल पुलिस ने इस मामले का दस दिन के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बेटी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। जिसका पता घरवालों को भी पता था। लेकिन वे उन दोनों के संबंध से खुश नहीं थे। वे हमेशा विरोध करते थे। इसी बीच एक दिन रात को जब बेटी के कमरे से ऐसी आवाजें आने लगी तो घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बेटी के कमरे का दरवाजा खुलवाया और गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। वहीं युवक फरार हो गया। बेटी की हत्या करने के बाद इसे घटना का रूप देने के लिए घरवालों ने बेटी की लाश को श्रीकृष्ण सेतु से गंगा नदी में फेंक दिया। इसके बाद थाने में जाकर बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। इसके बाद बेटी की मां और चाचा से पूछताछ की तो उन्होंने पूरा मामला बता दिया। इसके बाद पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पिता और दादा फरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार : 46 लाख हवाला राशि बरामद

अमृतसर :  अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशेड़ी बना रहा काला कारोबार, होश उड़ा देंगे आंकड़ें : 5 साल में एनडीपीएस के हर वर्ष औसतन 1690 मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश नशे की मंडी बन रहा है. यहां नशे का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की दलदल में फंस रहा है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुली–चमियारा–भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। शाहपुर, 23 फरवरी : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
Translate »
error: Content is protected !!