बेहद शर्मनाक! ….12वीं क्लास के छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे, हालत नाजुक

by

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कक्षा 12 के छात्र ने एकतरफा प्यार की सनक में अपनी पूर्व शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके शिक्षिका के दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने आरोपी छात्र अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। घटना मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। आरोपी छात्र उसी स्कूल का छात्र था और पहले से ही शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। वह स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की थी। मां ने भरोसा दिलाया था कि ऐसी हरकतें दोबारा नहीं होंगी, लेकिन छात्र नहीं माना।

बता दें कि परेशान होकर शिक्षिका ने उस स्कूल को छोड़ दिया और मैनपुरी के ज्योति रोड स्थित एक अन्य निजी स्कूल में नौकरी शुरू कर दी। लेकिन, छात्र की जिद कम नहीं हुई। वह नए स्कूल के रास्ते में भी शिक्षिका का पीछा करने लगा। वह उन्हें रोककर परेशान करता और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर छात्र ने रास्ते में ही शिक्षिका को रोक लिया। पहले उसने जबरदस्ती गले में हाथ डालकर शिक्षिका को घसीटा और फिर धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षिका के दोनों होंठ कट गए और वे खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना पर क्या बताया?

 

शिक्षिका के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें पूरी घटना का ब्यौरा बताया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी और जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने को सुप्रीम कोर्ट में की याचिका दायर : सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ

नई दिल्ली : मानहानि के मामले में सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पहले...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा 16वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

टूर्नामेंट के दूसरे दिन पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां और अर्जुन पुरस्कार विजेता फुटबॉलर गुरदेव सिंह गिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने टूर्नामेंट का...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : तीन की मौत, मां-बेटी घायल-मिनी बस ने बाइक रेहड़े में मारी जोरदार टक्कर

कपूरथला : पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, कपूरथला में धुंध के कारण फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में जोरदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत मिलने के बाद जोधपुर आश्रम पहुंचा आसाराम : पीड़िता के परिवार की बढ़ी टेंशन

जोधपुर : स्वयंभू संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजस्थान के जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचा है। मामले पर पुलिस ने आज जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!