ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि : उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश

by
 स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल
रोहित जसवाल।  ऊना, 22 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने पूज्य संत की आध्यात्मिक विरासत को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज तप, त्याग और साधना की सजीव प्रतिमूर्ति थे। उनका समूचा जीवन लोककल्याण और आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित रहा, जो समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उपमुख्यमंत्री ने आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में भी सहभागिता की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी हेमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम आध्यात्मिक चेतना, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज चारों वेदों के प्रकाण्ड ज्ञाता और विरले संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने पर समूचा प्रदेश शोकाकुल हो उठा था। उनके सम्मान में राजकीय आदर के साथ अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया तथा ऊना जिले में अवकाश घोषित किया गया, जो उनके प्रति सरकार और समाज की गहरी श्रद्धा का प्रमाण है।May be an image of one or more people, temple and dais
उन्होंने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो समाज को नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करती है। हिमाचल देवभूमि है और प्रदेश सरकार धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देशराज गौतम सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा : प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों को लेकर लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी दुारा दिन रात का लगाया पक्का र्मोचा आज आठवें दिन भी रहा जारी

तहसीलदार तपन भनोट के नेतृत्व में एक दर्जन विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायते सुनी अधिकारियों ने धरना उठाने को कहा तो संघर्ष कमेटी ने कहा कि ठोस कार्रवाई करें गढ़शंकर: लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!