एएम नाथ। शिमला : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और सेवारत- पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक योगदान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान हर पल देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका साहस, समर्पण और त्याग हमें गर्व महसूस कराता है। साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है।
