ब्रेजा कार से करोड़ों का कैश बरामद, आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख का लालच

by
फरीदाबाद :  पुलिस ने ब्रेजा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया कैश करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ में लगी हुई है ताकि इस मामले का पर्दाफाश किया जा सके।
आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख रुपए का लालच
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फरीदाबाद के सूरजकुंड का है। ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के मुताबिक पुलिस की टीम आनंदपुर चौक पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान दिल्ली की तरफ से एक ब्रेजा गाड़ी आ रही थी, गाड़ी को रोककर पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो पुलिस ने गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपए कैश बरामद किए।
पुलिस ने कैश को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में सवार दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों युवकों से कैश के बारे में पूछा तो वह पुलिस को कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को 25 लाख का ऑफर दे दिया।
नोट गिनने के लिए मंगाई मशीन
पुलिस ने मामले के बारे में सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। जिसके कुछ समय बाद इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रकम ज्यादा होने के कारण नोट गिनने की मशीन को भी मंगाया गया। इनकम टैक्स और पुलिस के कर्मचारियों ने काफी समय लगाकर गाड़ी से बरामद रूपए को गिना। इस दौरान पुलिस थाने की टेबल नोटों की गड्डियों से भर गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए उदघाटन-शिलान्यास

मंडी , 3 फरवरी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता हमारी धरोहर है । इसे बचाकर रखना हम सबका सामूहिक दायित्व...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग गैंग : 5 गुर्गे गिरफ्तार…. आतंकी करणदीप सिंह मुठभेड़ में घायल

अमृतसर। प्रदेश में टारगेट किलिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद क्षेत्र में अलग से की गई धरपकड़ के दौरान करणदीप सिंह नाम के...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत...
Translate »
error: Content is protected !!