भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

by
कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास
कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं
एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपयों की धन राशि के 144 परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
वे आज ग्राम पंचायत साढल के रताड़ी गांव में श्री रविदास महासभा भटियात द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर के विस्तार कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने विभागीय प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को संत रविदास एवं कबीर की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी गांव को अगले दो वर्षों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए लगभग 200 करोड़ की धन राशि से छोटी-बड़ी सड़कों के 144 परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि निर्माणाधीन 35 से अधिक संपर्क सड़कों का अधिकांश कार्य पूर्ण किया जा चुका है, इनका जल्दी लोकार्पण किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मांग पर कहा कि इस क्षेत्र के साढल, सारना, सालोह, दौंठ, जांबल, रताड़ी आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाने के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। साथ में उन्होंने रताड़ी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने श्री रविदास महासभा द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष को इससे पहले श्री रविदास महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला विंग से शालू शर्मा, श्री रविदास महासभा से राज्य अध्यक्ष पीसी भाटिया, ज़िला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, खंड अध्यक्ष ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

89.58 लाख रुपए की लागत से बनेगा डैम, 17 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितः कंवर

ऊना, 17 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत डोहगी में 89.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चैक डैम के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा : उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही, जो 3 जून को निर्धारित की गई...
Translate »
error: Content is protected !!