भरमौर के हक का पैसा अब सिर्फ भरमौर के विकास में लगेगा : जलविद्युत परियोजनाओं की LADA-CSR फंडिंग का होगा विशेष ऑडिट, नहीं होने दिया जाएगा जनता के साथ अन्याय : डॉ. जनकराज

by
एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के अंतर्गत अब तक LADA (Local Area Development Authority) और CSR (Corporate Social Responsibility) मद में किए गए विकास कार्यों की विशेष ऑडिट करवाई जाएगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति द्वारा की गई।
इस संदर्भ में समिति के सभापति ने प्रधान महालेखाकार (Accountant General) के कार्यालय को इस विशेष ऑडिट के लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। यह ऑडिट यह सुनिश्चित करेगा कि परियोजनाओं से प्राप्त धनराशि का सही ढंग से उपयोग हुआ है अथवा नहीं, और क्या यह धन क्षेत्र के वास्तविक विकास में लगा भी या नहीं।
डॉ. जनकराज ने कहा कि अनेक जलविद्युत परियोजनाएं उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधियों और पंचायत संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि LADA और CSR फंड का उपयोग क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए था, लेकिन अनेक मामलों में निर्णय प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों, बीडीसी, प्रधानों और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों को दरकिनार कर दिया गया।
विधायक जनकराज ने कहा कि कई मामलों में परियोजनाओं का संचालन करने वाली कंपनियां अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों से बचती रही हैं। उन्होंने चेताया कि अब हर एक रुपये का हिसाब मांगा जाएगा और जनता के हक का पैसा जनता के ही विकास में लगे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
डॉ. जनकराज ने आश्वस्त किया कि यदि इस ऑडिट के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलविद्युत परियोजनाओं के नाम पर भरमौर की जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर की सुनीता देवी ने जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य किया शुरू : सालाना कर रही कमाई 3.50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

केवल पांचवी पास सुनीता देवी कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं पुरस्कृत मंडी : कवि सोहन लाल द्विवेदी की लिखी कविता कि यह पंक्तियां ‘‘लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SP ऑफिस के बाहर किया प्रोटेस्ट…

दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय के इंतजार में हैं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे के लिए न्याय की जंग तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने SSP दफ्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
Translate »
error: Content is protected !!