भरमौर-मणिमहेश मार्ग नहीं हुआ अवरूद्ध-एसडीएम भरमौर : दुनाली में भूस्खलन के कारण मणिमहेश मार्ग के अवरुद्ध बारे खबरें पूर्णतया झूठ

by
एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :  जिला चंबा में भरमौर-मणिमहेश मार्ग पूर्णतया बहाल है तथा इस इस संबंध में दुनाली नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण मणिमहेश को जाने वाले मार्ग के अवरुध होने वारे सभी खबरें झूठी है यह जानकारी एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने दी । उन्होंने बताया कि भरमौर-मणिमहेश मार्ग पर हड़सर से धनछो के मध्य दुनाली नामक स्थान पर हुआ भूस्खलन नाले के दाएं तट पर है जबकि मणिमहेश के लिए जाने वाला रास्ता बाएं तट पर है। उन्होंने बताया कि दुनाली में हुए भूस्खलन से मणिमहेश को जाने वाला एक पुराना रास्ता प्रभावित हुआ है जो के आवाजाही के लिए पिछले वर्ष से ही बंद कर दिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी खबरों से भ्रमित न हो तथा सही जानकारी के साथ ही अपनी यात्रा से संबंधित निर्णय ले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शोघी-ढली फोरलेन परियोजना के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में निर्माणाधीन 27 किलोमीटर लंबे शोघी-ढली फोरलेन मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भट्टाकुफर, संजौली, ढली, लिंडीधार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख रुपये का अंशदान रैडक्रॉस सोसाइटी को रि. प्रोफेसर धर्मपाल ने दिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 जनवरी। गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!